Shopping cart

No Widget Added

Please add some widget in Offcanvs Sidebar

TnewsTnews
  • Home
  • India
  • अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
India

अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

भारत में एक प्रतिमा के अनावरण समारोह का सामान्य दृश्य

नई दिल्ली | केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, श्रीमती सुनेत्रा पवार और केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सहकारिता और विकास के प्रतीक थे दादा

श्री अमित शाह ने कहा कि अजित पवार का समय से पहले चले जाना महाराष्ट्र, विशेषकर पुणे, बारामती और पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अजित पवार के पास पंचायती राज, सहकारिता, कृषि और आधुनिक नगर विकास की गहरी दृष्टि थी। दूध सहकारी संघ हो, पैक्स हो, चीनी कारखाने हों या शहरी व जिला सहकारी बैंक, वे सहकारिता क्षेत्र की हर समस्या के समाधान का इनसाइक्लोपीडिया थे। कठिन विषयों पर भी उनकी स्पष्टवादिता और ‘हाँ’ या ‘ना’ कहने का साहस बहुत कम लोगों में होता था।

कोविड काल और जनसेवा का संस्मरण

गृह मंत्री ने कोरोना काल को याद करते हुए बताया कि महामारी के समय वे सुबह 7 बजे से सचिवालय में मौजूद रहकर राहत कार्यों और ऑक्सीजन की व्यवस्था में तत्परता से जुटे रहते थे। बारामती से निकलकर सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुँचने के बाद भी वे हमेशा जमीन से जुड़े रहे और उप-मुख्यमंत्री रहते हुए भी लोकदरबार में जनता की तकलीफें सुनते थे। उनकी संवेदनशीलता, समन्वय और समयबद्धता की कार्य-पद्धति आने वाले समय में महाराष्ट्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

Source: Press Information Bureau (PIB), Government of India

Photo: PIB

Related Posts