Email : 8
- मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने आज, 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं (SSLC) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर, कर्नाटक राज्य के 7 लाख से अधिक छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं, क्योंकि कर्नाटक 2nd PUC (12वीं) रिजल्ट 2026 किसी भी वक्त जारी होने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परिणाम karresults.nic.in पर जल्द ही अपलोड किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें और ताज़ा अपडेट्स के लिए कॉस्मो न्यूज़ के साथ जुड़े रहें।













