Shopping cart

No Widget Added

Please add some widget in Offcanvs Sidebar

TnewsTnews
  • Home
  • India
  • 57वें इफ्फी में ‘फिल्म्स फ्रॉम ब्रिक्स’ का शानदार आगाज, रामायण बनी उद्घाटन फिल्म
India

57वें इफ्फी में ‘फिल्म्स फ्रॉम ब्रिक्स’ का शानदार आगाज, रामायण बनी उद्घाटन फिल्म

फिल्म महोत्सव के दौरान रेड कार्पेट पर जुटै लोग

पणजी | 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के तीसरे दिन भारतीय पौराणिक कथाओं को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान मिली। महोत्सव में ‘फिल्म्स फ्रॉम ब्रिक्स’ खंड की आधिकारिक शुरुआत नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित महाकाव्य फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड (भाग 1)’ के प्रीमियर के साथ हुई। इस विशेष अवसर पर विभिन्न देशों के राजनयिकों और फिल्मी हस्तियों ने हिस्सा लिया, जिससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक अनूठा माहौल देखने को मिला।

रामानय के साथ ब्रिक्स फिल्मों का भव्य प्रदर्शन

भारत के सबसे स्थायी महाकाव्यों में से एक पर आधारित यह फिल्म अंतर्राष्ट्रीय सिनेमाई मंच पर एक ऐसी कहानी लेकर आई है जो पीढ़ियों और संस्कृतियों की सीमाओं को पार करती है। इस उद्घाटन फिल्म के चयन ने एक ऐसे प्रदर्शन के लिए दिशा तय की है जो भौगोलिक और भाषाई सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने के लिए सिनेमा की ताकत का जश्न मनाता है। इस दौरान सदस्य और भागीदार देशों की कुल 21 फिल्मों की सूची राजनयिक सम्मान और रेड-कार्पेट प्रीमियर के साथ शुरू हुई।

राजनयिकों का सम्मान और सांस्कृतिक विविधता

उद्घाटन समारोह के दौरान नाइजीरिया, इंडोनेशिया, रूस और ईरान के राजदूतों तथा प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अपर सचिव श्री प्रभात, विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री शंभू लिंगप्पा हक्की, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के अध्यक्ष श्री जी. कृष्णकुमार और महोत्सव के निदेशक श्री आशुतोष गोवारिकर ने विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया। ‘फिल्म्स फ्रॉम ब्रिक्स’ खंड 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों की समकालीन कहानी कहने की परंपराओं को एक मंच पर लाता है, जो ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को दर्शाता है।

Source: Press Information Bureau (PIB), Government of India

Photo: PIB

Related Posts